ताना बाना

मन की उधेड़बुन से उभरे विचारों को जब शब्द मिले

तो कुछ सिलवटें खुल गईं और कविता में ढल गईं

और जब शब्दों से भी मन भटका

तो रेखाएं उभरीं और

रेखांकन में ढल गईं...

इन्हीं दोनों की जुगलबन्दी से बना है ये

ताना- बाना

यहां मैं और मेरा समय

साथ-साथ बहते हैं

बुधवार, 6 अगस्त 2025

दिल तो पागल है



 आपका बॉस ‘मन’ है या ‘दिमाग’?

ये तो आप जानते ही हैं कि दिल, गुर्दे और दिमाग की तरह “मन” हमारे शरीर का कोई अंग नहीं है। दिल न सोच सकता है, न अनुभव कर सकता है — वह तो बस एक मांसपेशी है, एक पम्प।

“मन” असल में विचारों का निरंतर प्रवाह है — एक चलायमान धारा, जो कभी ठहरती नहीं। फिर भी हम अक्सर दिल को ही “मन” मान बैठते हैं, और उसे ही अपनी भावनाओं का केंद्र बना लेते हैं। शास्त्रों में वृत्तियों के निरन्तर प्रवाह को ही मन कहा है।

हममें से अधिकतर लोग मन की ही सुनते हैं — और कई लोग तो उम्रभर मन के हाथ का खिलौना बने रहते हैं।

कुछ लोगों के जीवन में मन (अर्थात् दिल) बॉस होता है, और कुछ के जीवन में दिमाग। समझदार लोग दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं।

इस संतुलन में हमारे संस्कार, माहौल और परवरिश की अहम भूमिका होती है। हमारे अंदर IQ (बौद्धिक बुद्धिमत्ता) और EQ (भावनात्मक बुद्धिमत्ता) का अनुपात यही तय करता है कि हम किसके इशारे पर चलते हैं — दिल या दिमाग के।

आपने देखा होगा — कई युवा भावनाओं में बहकर प्यार में घर से भाग जाते हैं, अपराध कर बैठते हैं, हत्या तक कर देते हैं।

दरअसल, वे मन के जाल में उलझ जाते हैं। मन उन्हें सुख का लालच देता है, भावनाओं में डुबो देता है — और वे सोच नहीं पाते कि इसका परिणाम क्या होगा।

मन तो क्षणिक होता है — आज इसे कुछ अच्छा लगता है, कल वही चीज़ उबाऊ लगने लगती है।

इसलिए जरूरी है कि अंतिम निर्णय “दिमाग” ले — मन नहीं।

अपने जीवन का बॉस “बुद्धि” को बनाइए, “मन” माने दिल को नहीं — क्योंकि दिल तो…

दिलतोपागलहै ❤️

1 टिप्पणी:

दिल तो पागल है

 आपका बॉस ‘मन’ है या ‘दिमाग’? ये तो आप जानते ही हैं कि दिल, गुर्दे और दिमाग की तरह “मन” हमारे शरीर का कोई अंग नहीं है। दिल न सोच सकता है, न ...